Bareily News: सिविल जज ने कार्यशाला में बच्चों को दिए सुरक्षित बचपन के टिप्स
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन रामकुमार मिश्रा मेमोरियल इंटर कॉलेज में किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण में सिविल जज जूनियर डिवीजन फरीदपुर सुनंदन गोयल ने बच्चों का बचपन सुरक्षित रखने के टिप्स दिए। डिफेंस काउंसिल देवेश पांडे एडवोकेट और पीएलबी अनिल गुप्ता को कार्यशाला मे मौजूद बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सिविल जज (जुनियर डिवीजन) ने पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया तथा बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को नालसा हेल्प लाइन,15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.