बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: फरीदपुर,संवाददाता। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनंदन गोयल ने वकीलों के साथ पशु अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग को दी है।  मंगलवार को सिविल कोर्ट के जज सुनंदन गोयल तमाम वकीलों के साथ पशु अस्पताल परिसर में पहुंचे। वन विभाग के सहयोग से उन्होंने पौधारोपण किया। इस मौके पर रेंजर ऋषि ठाकुर, सीओ संदीप सिंह, पशु चिकित्सक हीरालाल आदि थे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...