बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: क्योलड़िया में वृद्धा की सिर में प्रहार करके हत्या की गई थी। उसके कानों के कुंडल और पायल गायब होने के कारण लूट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस घटना को लेकर एक करीबी पर ही शक जताते हुए मामले की जांच कर रही है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के तिगरी गांव की 62 वर्षीय नरैनो देवी अपने घर में ही परचून की दुकान चलाती थीं। मंगलवार दोपहर वह नकटी नारायणपुर गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से दुकान का सामान खरीदने गई थीं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार को पति लाला राम ने थाना क्योलड़िया पहुंचकर नरैनो देवी की गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर में उनका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला तो परिजन ने ...