बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: बरेली। ससुराल में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में गर्भवती की मौत हुई तो ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए थे। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें मौत का कारण सिर की चोट बताया गया है। इस मामले में मायके वालों ने थाना फरीदपुर में तहरीर दी है। भमोरा के गांव बल्लिया की रहने वाली 26 वर्षीय प्रिया ने करीब दो साल पहले फरीदपुर के गांव हृदयपुर निवासी राजेश से लव मैरिज की थी। इन दिनों प्रिया की सात-आठ महीने की गर्भवती थी। सोमवार को उसे बीमार बताकर ससुराल वाले इलाज के लिए मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रिया के भाई शेखर का कहना है कि अस्पताल में उनकी बहन की मौत हो गई तो ससुराल वाले फरार हो गए। शेखर ने ससुराल वालों पर अपनी बहन से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिस...