Bareily News: सिर्फ मन से साधना का लाभ मिलेगा, मन को अवश्य शामिल करें
बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। माधवबाड़ी स्थित रामायण मंदिर में हो रही सात दिवसीय राम तत्व दर्शन के दूसरे दिन कथा व्यास श्वेताभ जी ने समझाया कि आखिर हमें राम तत्व को जानना क्यों जरूरी है। जीव भगवान का अंश है और अपने अंशी को जानकर ही वास्तविक आनंद पा सकता है। राम केवल एक नाम या इतिहास के पात्र नहीं, परम तत्व हैं। सबसे जरूरी बात यह कि जब तक भक्ति सही तत्व और सही भाव के साथ नहीं होगी, तब तक साधना का वास्तविक लाभ नहीं मिल सकता। राम शब्द का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि वह सत्ता जिसमें योगीजन रमण करते हैं और वह जो ब्रह्मांड के रोम रोम में व्याप्त हैं वह तत्व राम हैं l भगवान राम का ध्यान करते समय यह तत्व ध्यान रखना है तब वास्तविक लाभ संभव है l मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि कथा 26 अगस्त नियमित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.