Bareily News: सितंबर में गिरा पेड़ नवंबर तक नहीं हटी जड़, हो सकता है हादसा
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। शाही-शेरगढ़ बहेड़ी मुख्य मार्ग पर बाईपास तिराहे के नजदीक सड़क किनारे पड़ी पाकड़ के विशालकाय पेड़ की जड़ हादसे को दावत दे रही है। जड़ के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे विशेषकर रात में वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एक माह बीतने के बावजूद जिम्मेदारों ने जड़ को नहीं हटवाया है। जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को तेज बारिश और आंधी के चलते पाकड़ का विशालकाय पेड़ व्यापारी राजेश गुप्ता की दुकान के सामने बने टिनशेड पर गिर गया था। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई थी। बाद में पेड़ की छंटाई कर सफाई करा दी गई, लेकिन उसकी विशालकाय जड़ सड़क पर ही छोड़ दी गई। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नाला खोदाई के दौरान पेड़ की जड़ें खोखली हो गई थीं। स्थानीय निवासी दीपक गंगवार, देवेश गंगवार, राजेश गुप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.