बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को शोध विषय पर कार्यशाला हुई। प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने इसकी अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। शोध छात्रों अमित कुमार और सुमित कुमार ने शोध विषय चयन, रूपरेखा और आंकड़े जुटाने की जानकारी दी। पुस्तकालय सहायक मानस सक्सेना ने डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराया। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति पाठक ने शोध के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें 150 छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, अंग्रेजी विभाग के निबंध लेखन में 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अलीना खान ने प्रथम, लायबा कुरैशी ने द्वितीय और अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: रसायन विज्ञान की 29 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत...