बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कर सेवा ही संकल्प अभियान का समापन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विकसित भारत और स्वच्छ भारत का संकल्प लिया। प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चंद्र पांडे, क्षेत्रीय सहसंयोजक, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता और डॉ. प्रीति सिंह के नेतृत्व में करीब 21 छात्राओं ने पौधे लगाए। छात्राओं ने संदेश दिया कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण विकसित भारत की नींव हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...