बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। सावन के आखिरी सोमवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध से जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए। कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, लंगड़े बाबा मढ़ी मंदिर, साहूकारा स्थित मढ़ी मंदिर और स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गांव कुरतरा के लक्ष्मण जती मंदिर, अगरास के महापुरुष बाबा मंदिर, रहपुरा जागीर, माधौपुर और खिरका गांव हाईवे किनारे स्थित कांवडिया मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व शिवभक्त की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,हुआ जलाभिषेक कस्बे में सावन माह में कांवड़ स...