बरेली, नवम्बर 23 -- Bareily News: बरेली। एयर फोर्स स्टेशन से हवाई हमले की आशंका में अलार्म बजते ही पुलिस लाइन में ब्लैक आउट कर दिया गया। सायरन की आवाज सुन लोग जमीन पर लेट गए। कई जगह बमबारी से आग लग गई। लोग बिल्डिंगों में फंस गए। हमले में कई लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड आदि की टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। घायलों को फर्स्ट एड दिया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। नागरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर रविवार शाम छह बजे पुलिस लाइन में हवाई हमले से बचाव एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: सायरन बजते ही ब्लैक आउट, बम धमाकों से लगी आग इसके लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक काल्पनिक शहर बसाया गया। शहर में एक तरफ लोग अपने काम में ...