बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विवाह की तारीख जल्द तय की जाए। विवाह के दौरान उच्च गुणवत्ता का सामान वितरित किया जाए। एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बीडीओ के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में एक बैंकट हॉल देख लें जिससे कार्यक्रम में किसी प्रकार की रुकावट न आए। योजना के प्रचार के साथ ही सभी आवेदनों की बारीकी से जांच का भी निर्देश दिया गया। पुराने केसों का प्राथमिकता से करें निस्तारणडीएम ने राजस्व विभाग के सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर विभिन्न विभागों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुराने केसों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण...