बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। प्रशासन ने बुधवार को श्रीराम वैंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सर्वधर्म समभाव की मिशाल देखने को मिली। कार्यक्रम में 101 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इनमें 25 जोड़े मुस्लिम हैं। शादी समारोह में पं.आशीष शर्मा के मंत्रोचार पर 76 जोड़े अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। मुस्लिम समाज के 25 जोड़ों को मौलाना सिराज एवं शाहरूख ने निकाह पढ़ाया। विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण, एसडीएम निधि शुक्ला आदि ने नव दंपति को आशीर्वाद, दहेज का सामान आदि भेंट किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया, बीडीओ, एडीओ, ग्राम पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे। फोटो संख्या 04

हिंदी...