बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: भमोरा। साइबर ठगी का विरोध करने पर वकील को उसके घर में घुसकर पीटने में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव मजनूपुर के मुईनुद्दीन ने बताया कि वह वकील हैं। गांव का अनवार हुसैन, शोएब हुसैन, सारिक हुसैन, साहिब हुसैन, मुजीब आलम साइबर ठगी करते हैं। वकील ने आरोपियों के शिकायत की तो वे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 10 अक्तूबर को सभी आरोपी लाठी लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। माता पिता को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मुईनुद्दीन मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि पर कब्जा को लेकर मारपीट, पांच पर केस यह भी पढ़ें- Moradabad News: रास्ते से रिक्शा हटाने को लेकर विवाद में दंपति को पीटा, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...