बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार देर रात साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाले रामपुर के दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात मालगोदाम रोड, सुभाषनगर क्षेत्र से रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के नीस्वी निवासी अरुण मौर्य और शहजादनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक चेकबुक, 4.5 लाख का एक चेक, दो पासबुक, दो आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में अरुण के एक्सिस बैंक खाते पर राजस्थान के नाहरगढ़ थाने से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी से संबंधित शिकायत दर्ज मिली। दूसरे...