बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले दो एजेंट को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। उनके दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन उनके घरों में ताले लगे हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार रात मालगोदाम रोड, सुभाषनगर क्षेत्र से रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के नीस्वी निवासी अरुण मौर्य और शहजादनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा था। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक चेकबुक, 4.5 लाख का एक चेक, दो पासबुक, दो आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि वे दोनों साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एजेंट हैं। दोनों को स्लीपर रोड, सीबीगंज निवासी जुबैर और फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी विनोद ने इस धंधे स...