बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज के राजघाट स्थित आर्य हॉस्पिटल एंड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विधायक डॉ एमपी आर्य ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ उन्होंने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ एमपी आर्य ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के संकल्प के साथ जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मेगा शिविर में 15 श्रमिकों को दिए गए आयुष्मान कार्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...