बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: भोजीपुरा। कस्बा धौंराटांडा के एक चावल व्यापारी का अमन इंडस्ट्रीज नाम से जटौआ गांव के पास राइस मिल है। राइस मिल पर शाही क्षेत्र के गांव चकदाह निवासी 26 चंद्रपाल गंगवार मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर दो बजे वह लघुशंका करने गया, तभी किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने का चंद्रपाल को एहसास नहीं हुआ। वह काम पर फिर लग गया इसी दौरान उसे चक्कर आने लगे तो राइस मिल मालिक उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...