Bareily News: सहेली पर बुंदे चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र मथुरापुर की रहने वाली निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, उसकी करीब पांच माह पहले शादी हुई। गांव की रहने वाली सोनी उसकी सहेली है। दोनों मायके आए हुये थे। 28 अगस्त को सोनी भी उनके घर आई तो उसे सोने के बुंदे दिखाए जो करीब एक तोला के थे। बुंदे सोने को दिखाने के बाद बैग में रखकर छत पर चली गई। जब लौटी तो देखा बैग में बुंदे नहीं थे। जब सोनी से बुंदे वापस करने को कहा, तो उसने नहीं दिये। पुलिस ने निशा की तहरीर पर सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: परिचित महिला पर गहने चुराने का आरोप यह भी पढ़ें- Pakur News: छेड़खानी व मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.