Bareily News: सहस्त्र लिंगेश्वर शिवलिंग शिवालय में गंगाजल से अभिषेक
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरेली। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। परिसर स्थित सहस्त्र लिंगेश्वर शिवलिंग शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित सचिन शर्मा ने रुद्राभिषेक कराया। सुबह पांच बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन देर रात तक जारी रहा। भक्तों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगाए। मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल ने बताया कि जलाभिषेक के लिए गंगाजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपेश खंडेलवाल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्री सोमनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक यह भी पढ़ें- शिव भक्ति में डूबी नाथ नगरी, गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शिवाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.