Bareily News: ससुर को पीटने के आरोप में दामाद पर मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। विवाहिता को मारपीट कर घर से निकल दिया। समझाने पहुंचे ससुर को दमाद ने बेरहमी से पीटा। शाहजहांपुर के मदनापुर के राजेश ने अपनी बेटी का विवाह फतेहगंज पूर्वी के लेखपाल कॉलोनी के विपिन से किया था। विपिन का पत्नी से झगड़ा हुआ। शनिवार को राजेश अपने अपने दामाद विपिन समझाने आए थे। विपिन उग्र होकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर विपिन ने अपने ससुर के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजेश की हाथ का अंगूठा टूट गया और बुरी तरह से घायल हो गया राजेश जान बचाकर भाग कर थाने पहुंचा और पुलिस को अपने दामाद विपिन पुत्र दुर्गापाल के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि राजेश की तहरीर पर उसके दामाद विपिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.