बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता में ससुराल वालों ने विधवा को मारपीट करके घर से निकाल दिया। विधवा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  भुता के मिर्जापुर गांव की सावित्री ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:00 बजे सास हरदेई बिना किसी बात के सावित्री को गालियां देने लगी।  इसका विरोध किया तो सास हरदेई, देवर अंकुर, नन्द रोशनी व परिवार के अन्य लोग सावित्री के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने सावित्री को घर से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों ने मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...