Bareily News: ससुराल गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: लखीमपुर। ओयल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत छोटी उमरिया गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर सुबह एक युवक ट्रेन से कट गया। उसका शव दो हिस्सों में पड़ा देख खेत जा रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम पचपेड़वा निवासी राम मनोरथ (30) पुत्र शोबरनलाल 13 अक्टूबर को अपनी ससुराल ग्राम नकुरी निवासी पूर्व प्रधान पृथ्वीपाल के घर आया था। मृतक के साले हरीश कुमार ने बताया कि राम मनोरथ रोज की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान छोटी उमरिया के पास शारदा सहायक बड़ी नहर से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर भीड़ देखकर जब वे वहां पहुंचे तो राम मनोरथ का शव दो हिस्सों में कटा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ससुराल आया युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.