बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: मीरगंज, राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज की मिशन शक्ति अधिकारी डॉ. पारुल जैन ने छात्राओं को महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा से बचाव, साइबर सुरक्षा एवं महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। छात्राओं के अभिभावकों को शिक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराकर उन्हें छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. एकता श्रीवास्तव एवं डॉ. नीलम राठौर आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति टीम ने किया छात्राओं को जागरूक यह भी पढ़ें- Auraiya News: छात्राओं ने बुलंद की आवाज, 'आत्मरक्षा है हमारा हथियार'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...