बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: साहू गोपीनाथ गल्र्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया। आईएमए बरेली और बरेली ऑब्स गायनी सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत डॉ. प्रगति अग्रवाल और डॉ. छवि बास ने छात्राओं को दोनों बीमारियों के कारण, बचाव और समय पर जांच के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या गुड्डी पाल समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...