बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: गोल्ड टेस्टिंग सेंटर से बिक्री को लिए गए 450 ग्राम सोने के जेवरात सर्राफ ने हड़प लिए। इस मामले में आरोपी के खिलाफ किला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छोटी बमनपुरी निवासी संजय रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि तिरुपति टंच सेंटर के नाम से वह गोल्ड टेस्टिंग सेंटर संचालित करते हैं, जहां उनका बेटा शौर्य रस्तोगी भी बैठता है। बिहारीपुर करोलान निवासी अंशदीप यादव उनके बेटे का परिचित है और पहले भी दुकान से बिक्री के लिए जेवर ले चुका है। उनका आरोप है कि आठ जून को अंशदीप ने शौर्य को गुमराह कर 450 ग्राम ज्वेलरी बिक्री के लिए उधार ली, जिसमें 365 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोना था। यह भी पढ़ें- Roorki News: डेढ़ लाख के जेवर बनवाकर भुगतान न करने का आरोप शौर्य ने ये जेवरात अलग-अलग सर्राफ से लेकर अंशदीप को दिए थे। उसने एक सप्ताह ...