बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । आलगगिरीगंज प्रेम ज्वैलर्स की मालिक सरिता गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर अरविंद गुप्ता आदि के खिलाफ बंधक बनाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीताराम कूंचा निवासी सरिता गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा, एक माह पहले अरविंद गुप्ता दुकान पर आये। अरविंद ने कहा, 2017 में आपके पति प्रेमशंकर गुप्ता के पास जेवर गिरवी रखे थे। अब वह अपने गहने लेने आये हैं। चार जुलाई को अरविंद अपने साथ तीन चार लोगों को साथ लेकर आये। गाली-गलौज किया। उन्हें शोरूम में तीन घंटा तक बंधक बनाये रखा। छह जुलाई को दो महिलाओं के साथ फिर से आ धमके और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सरिता का कहना है, उनके पति ...