बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बहेड़ी। अब्बासनगर मोहल्ले में सांप के डसने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मोहम्मद हसन का तीन वर्षीय पुत्र आलिम अली सोमवार को घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान सर्प ने उसे डस लिया। बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...