बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: फरीदपुर। सराफा बाजार में महिला का थैला काटकर गहने चोरी कर लिए गए। महिला ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने सराफा बाजार के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से बदमाशों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू की है।  फरीदपुर के मेवा सर्फापुर के सुल्तान खां की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि उनके बेटे की शादी तय हुई है। रविवार को वह पुत्रवधू के लिए गहने खरीदने गईं थी। सर्राफ के यहां से पायलें, छल्ला समेत 50 हजार के गहने खरीदे। गहनों का थैला लेकर जा रही थी। दुकान से कुछ दूर देखा तो थैला कटा था, गहने गायब थे। सायरा बानो ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया की टीम को लगाया गया है। बदमाशों को चिह्नित करने को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...