Bareily News: सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ 121 कन्याओं का पूजन
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मां कालरात्रि के पूजन पर 121 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजन-अर्चन से हुई। इस दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर तिलक लगाया गया, पुष्प अर्पित किए गए और भोजन कराने के बाद दक्षिणा व उपहार भेंट किए गए। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडेय, नीलम मिश्रा और राजीव कुमार ने परिवार सहित पूजन में भाग लेकर सभी के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। विद्यालय के आचार्यों ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के सम्मान और भारतीय संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: नौ देवियों के रूप में सजीं छात्राएं, शिक्षिकाओं ने िकया पूजन कार्यक्रम का समापन मां भगवती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.