बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। सरस्वती शिशु मंदिर फतेहगंज पूर्वी में मंगलवार को राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसी से प्रथम कक्षा तक के लगभग 60 शिशुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी नन्हे-मुन्ने शिशु अपने घरों से भगवान श्रीकृष्ण और राधा के आकर्षक स्वरूप में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा सम्मानित मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कर किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक संजय अग्रवाल, सह-व्यवस्थापक दीपक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नगर के प्रतिष्ठित सर्राफ व्यापारी विश्व मोहन अग्रवाल तथा अभिभावक प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल सहित विद्यालय क...