बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की समूहा (नवाबगंज) इकाई की ओर से रविवार को आठ जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया जाएगा। कार्यक्रम नबीरा-ए-आला हजरत अफरोज रजा कादरी की सरपरस्ती और आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी की सदारत में होगा। आरएसी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निकाह की तैयारियों के साथ मेहमानों के इस्तकबाल और जोड़ों को दिए जाने वाले उपहारों की व्यवस्था में जुटे हैं। आरएसी के राष्ट्रीय सचिव हाफिज इमरान रजा बरकाती और प्रवक्ता हनीफ अजहरी ने बताया कि पहले पांच जोड़ों के निकाह कराने की तैयारी थी,लेकिन रिश्ते तय होने के बाद संख्या बढ़कर आठ हो गई। मौलाना अदनान रजा कादरी सभी आठ जोड़ों का निकाह पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी जोड़ों को आरएसी की ओर से घर-गृहस्थी की जरूरत का सामान उपहार स्वरूप दिया जा...