Bareily News: समुदाय विशेष के युवक पर महिला को भगाने की रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: बरसेर। समुदाय विशेष के एक युवक पर विवाहिता को बच्चों सहित भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। गांव अंजनी के एक व्यक्ति की छह साल पहले शादी हुई थी। वह पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि गांव के ही समुदाय विशेष का युवक गुड्डू उसकी पत्नी को बच्चों सहित बहलाकर भगा ले गया, जो गांव में ही उसके घर पर रह रही है। आरोप है कि वह अपने साथ 50 हजार रुपए और घर में रखे सभी ज़ेवर ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को युवक के घर से बरामद कर लिया और बयान के लिए कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला को बयान के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.