बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: आंवला। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 31 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से मौके पर केवल 2 का ही निस्तारण हो सका। शेष 29 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसमें 31 शिकायतें आईं, ​जिनमें 14 मामले राजस्व विभाग, 9 पुलिस विभाग और 8 अन्य विभागों से जुड़े रहे। एडीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...