बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: बरेली। बरेली वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में बैठक कर समर क्रिकेट टूर के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण और टीम चयन की प्रक्रिया की जानकारी साझा की। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश गंगवार ने बताया कि इस टूर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 31 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में अंडर-14, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-23 आयु वर्ग के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसे दो वर्ग अंडर 14 से 17 और अंडर 19 से 23 में आयोजित की जाएंगी। एमएच खान ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण बरेली वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन बरेली के कार्यालय में जाकर कराना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...