बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: - राज्य सभा सदस्य बनकर लौटी श्रुति का जोरदार स्वागत बहेड़ी,संवाददाता। राज्य सभा सदस्य बनकर यहां पहुंचीं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा वह जिस तरह पहले यहां आती थीं, उसी तरह आती रहेंगी। यहां के लोगों की बदौलत इस मुकाम पर पहुंची हैं।राज्य सभा सदस्य श्रुति गंगवार के आगमन पर उनके इस्तकवाल के लिए कार्यकर्ता सुबह ही डिग्री कॉलेज पहुंच गए और उनका जोरदार स्वागत किया इसके बाद राज्य सभा सदस्य श्रुति ने गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में शिक्षक स्नातक चुनाव प्रत्याशी मंगल सिंह ढिल्लों के लिए वोट मांगे इसके बाद यहां गौंटिया सिंह स्थित एक मैरिज हाल में हुए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राज्य सभा सदस्य श्रुति गंगवार का पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, भाजपा के चौधरी आराम सिं...