बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: भमोरा। दो माह पूर्व नौकर पर जेवर चोरी की रिपोर्ट के मामले में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले तो पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर आरोपी को क्लीन चिट दे दी है।उप निरीक्षक अनोज कुमार सिरोही ने बताया कि इफको टाउनशिप के डी-34 में रह रहे चंद्रभूषण पांडेय ने बताया था कि एक मई को उनकी पत्नी गोरखपुर गईं थीं। 30 अप्रैल की रात में अपना सारा सामान पैक किया, उसी समय लाल रंग के बटुए में रुपये और जेवर रखकर सूटकेस में रख दिये थे। आरोप था कि गोरखपुर जाने के पहले पत्नी ने अपनी पायल के लिए सूटकेस खोला तो जेवर और रुपये रखे थे लेकिन बटुआ नहीं मिला। चंद्र भूषण पांडेय ने घर के नौकर अजय और उसकी पत्नी व दो नाबालिग बेटियों पर जेवर चोरी की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने 16 मई को मुकदमा दर्ज किया। जांच में आरोपियों से चोरी का कोई सबू...