Bareily News: सफल खिलाड़ियों को मिली नई बेल्ट और प्रमाणपत्र
बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: सिविल लाइंस स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में स्पार्क मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट एवं बेल्ट-सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। येलो से रेड बेल्ट तक विभिन्न वर्गों में कुल 55 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने पूमसे, स्किल टेस्ट, एंडोरेंस, स्टैमिना, स्ट्रेंथ और विल पावर का प्रदर्शन करते हुए अगली बेल्ट के लिए परीक्षा दी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन से प्रमाणपत्र मिलने के बाद सफल खिलाड़ियों को नई बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अकादमी के मुख्य कोच विमल मिश्रा, कोच सूरज राठौर और कोच अवनीत सिंह मौजूद रहे। अकादमी के डायरेक्टर संजीव मिश्रा और एसोसिएशन के सचिव मो. अकमल खान ने सफल खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.