बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच जिले में दल-बदल की सियासत शुरू हो गई है। इसकी दिलचस्प बानगी राहुल कश्यप की महज 15 दिन में भाजपा में घर वापसी के रूप में सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी के प्रति निष्ठा जताने वाले राहुल सोमवार शाम फिर भाजपा में लौट आए। राहुल का कहना है कि उनकी निष्ठा भाजपा के साथ ही है। दरअसल, 11 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने कुछ करीबी समर्थकों के साथ लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले थे। राहुल कश्यप भी उनके साथ थे। वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी में सभी ने अखिलेश के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। यह भी पढ़ें- सिनोद शाक्य को दिन में अखिलेश ने गले लगाया, शाम में यूपी बीजेपी कार्यसमिति में भी नाम आया इस घटनाक्रम के ठीक 15वें दिन राहुल की भाजपा में वापसी ने सियासी...