बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यालय पर कांशीराम को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करने में समर्पित किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि उनके विचार आज भी समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान पंडित दीपक शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेन्द्र सोनकर, रविन्द्र यादव, जितेंद्र मुंडे, हरिओम प्रजापति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सपाइयों ने कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सपा कार्यालय पर मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि यह भी पढ...