Bareily News: सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: आईवीआरआई पुल के नीचे शुक्रवार रात हुए हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात किसी वाहन ने आईवीआरआई पुल के नीचे 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब दो बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सुभाषनगर क्षेत्र के मिलक रोंधी निवासी मानसिंह 16 जुलाई को महेशपुर फाटक के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.