बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: शहर में सड़कों की बेतरतीब खुदाई लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कहीं पानी की लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें खोद दी गई हैं तो कहीं सीवर लाइन चोक होने से समस्या बनी हुई है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इंदिरा नगर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना के तहत पानी की लाइन बिछाने का काम लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। यहां घरों के बाहर मिट्टी के ढेर और गहरे गड्ढे होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग,बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। इंदिरा नगर में पानी की लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के बाद रास्तों की स्थिति खराब हो गई है। घरों के बाहर मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं,जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कई जगह गहरे गड्ढे होने से हादसे का डर बना हुआ है...