Bareily News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आंशी राठौर और तेज श्री अव्वल
बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: फोटो अजय 304, संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र। बरेली।उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत प्रतिभा खोज की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता बुधवार को श्री टीबरी नाथ साङ्गवेद संस्कृत महाविद्यालय में हुई। संस्कृत, सामान्य ज्ञान, बालवर्ग में आंशी राठौर प्रथम, रामरतन द्वितीय और शांतनु तृतीय रहे। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में तेज श्री ने पहला, हृदयांश पांडेय ने दूसरा और आयुष उपाध्याय ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं में तीन-तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के उपमंत्री विकास शर्मा रहे। संयोजक प्रधानाचार्य वंशीधर पांडेय रहे। निर्णायक मंडल में अवधेश मिश्र, गोविन्द दीक्षित, संजय विसारिया और डॉ. सुशीला कुमारी शामिल रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.