बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। रामपुर गार्डन स्थित बरेली एमआरआई सेंटर में गुरुवार को एसी की मरम्मत के दौरान अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। वहां जांच कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। आग फैलने की आशंका में लोग घबरा गए और सेंटर से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बरेली एमआरआई सेंटर में गुरुरवार की दोपहर एसी की मरम्मत का काम चल रहा था। वहां बड़ी संख्या में जांच कराने मरीज और उनके तीमारदार जुटे थे। यह भी पढ़ें- Bareily News: एसी की मरम्मत के दौरान एमआरआई सेंटर में लगी आग इसी दौरान अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। जांच कराने आए मरीज और तीमा...