बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: आंवला। शुक्रवार को स्वजनगणना की ट्रेनिंग के दौरान भोजन के दौरान शिक्षकों ने एसडीएम के शब्दों पर हंगामा कर दिया था। शनिवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दोनों पक्षों को अपने कैम्प कार्यालय में बुलाकर समझाया। बाद में तहसील कार्यालय में एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता की। एसडीएम के खेद व्यक्त करने पर मामला सुलझ गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: शिक्षक से अभद्रता मामले में सैकड़ों शिक्षकों ने निकाला विरोध मार्चविवाद का आपसी सहमति से समाधान एसडीएम और शिक्षक विवाद में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने कैंप कार्यालय में शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया। मंत्री ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति बनाने के लिए कहा है, जिससे वह सहमत हो गए। शैक्षिक संगठनों के पदाधिका...