Bareily News: संशोधित :: बिग ब्वायस लीग में एएस डायमंड्स ने राइजिंग स्टार्स को 13 रनों से हराया
बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में खेले गए बिग ब्वायस लीग के सीमित ओवरों के मैच में एएस डायमंड्स ने राइजिंग स्टार्स को 13 रनों से हराया। टॉस जीतकर राइजिंग स्टार्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस डायमंड्स ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 211 रनों का स्कोर बनाया। 212 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। गुरसेवक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि 84 रन बनाने वाले सुमित श्रीवास्तव बेस्ट बैटर बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.