Bareily News: संवेदनशील गांव में फैली गंदगी, बजबजाती मिलीं नालियां
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बुधवार को भमोरा विकासखंड के अति संवेदनशील गांव नवगवा अहिरान और सैधा का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही साफ-सफाई, एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग की स्थिति देखी। गांव में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां आभा आईडी की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ओपीडी रजिस्टर भी देखा। इसके बाद नवगवा अहिरान गांव पहुंचे। वहां नालियों की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। नालियां चोक थीं और पानी जमा था। सीएमओ ने एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान को तत्काल सफाई के निर्देश दिए। कहा कि मच्छरजनित रोगों पर रोक को गांवों में नियमित एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.