Bareily News: संर्प दंस पीडितों को उपचार देकर बचाई जान
बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: भमोरा। नगला गांव के सर्प दंश से पीड़ित दो लोगों को उपचार देकर जान बचाई है। डॉ विकल्प चौहान ने बताया कि 15 अगस्त को नगला गांव के विजय सिंह 21 वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिवार वाले सीधे सीएचसी लेकर आए, उन लोगों ने नीम हकीम झाड़ फूंक पर विश्वास नहीं किया। समय रहते विजय सिंह को उन्होंने उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया उसकी जान बच गई। इसी गांव के मनकई 34 वर्ष को भी जहरीले सांप ने काट लिया, उसे लेकर परिवार वाले 16 अगस्त की रात सीएचसी लाये उन्होंने उसे भी समय रहते उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया, उसकी भी जान बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.