बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: नकटिया नदी पुनर्जीवन अभियान एवं जल संरक्षण को लेकर शनिवार को जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव जैगम अली खान ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने नदी पुनर्जीवन स्थल का भ्रमण कर छावनी परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ डॉ. तनु जैन ने संयुक्त सचिव एवं उनकी टीम को नकटिया नदी के पुनर्जीवन हेतु अब तक किए गए कार्यों, भावी कार्ययोजना तथा जनभागीदारी के माध्यम से नदी को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। सीईओ ने इस संबंध में छावनी परिषद कार्यालय में उनके समक्ष प्रजेंटेशन भी दिया, जिसमें नकटिया नदी पुनर्जीवन परियोजना के साथ ही जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। संयुक्त सचिव ने...