Bareily News: संभाग निरीक्षण ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: आंवला। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में संभागीय निरीक्षक ने प्रवास के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संभाग निरीक्षक सुनील कुमार शिशु मंदिर में दो दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने आचार्यों के साथ शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्य मुनेन्द्र पाल सिंह के साथ बैठक की, जिसमें प्रतियोगिताओं की व्यवस्थित तैयारी, प्रभावी संचालन और छात्रों की सहभागिता विचार विमर्श किया। प्रवास के दूसरे दिन सम्भाग निरीक्षक ने भैया-बहिनों को बोधकथा के माध्यम से प्रेरित किया। उन्होंने कथा के माध्यम से शिशुओं को नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सदाचार एवं जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व को समझाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.