बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: भमोरा। हिम्मतपुर गांव में आठ माह की गर्भवती की मौत हो गई। पति विक्की कश्यप हिमांचल में मजदूरी करता है, वह कुछ समय पहले घर आया था। बताया गया कि रविवार की शाम महिला के पति ने शराब का सेवन किया। इसी बात को लेकर दंपति के बीच कहासुनी हो गई, इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद लौट कर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी कमरे के अंदर छत के कुंडे में धोती के सहारे लटकी हुई है। उसे नीचे उतारा तबतक उसकी मौत हो गई थी। बेटी की मौत होने की सूचना पर पहुंचे, पिता ने हत्या का आरोप लगाते बखेड़ा खड़ा कर दिया। गांव वालों के साथ रिश्तेदारों ने समझाकर शांत किया। उसके बाद देर शाम तक पंचायत चलती रही। थानाध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस भेजी तो मौके पर मौजूद महिला के मायके वालों ने कहा कि बीमारी से उसकी मौत हुई है।

हिं...